जौनपुर, मार्च 21 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज - मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर कोदहूं गांव के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुए सड़क हादसे में सिविल लाइन्स डिपो की एक रोडवेज बस खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस करीब 35 से अधिक यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कोदहूं गांव के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.