प्रयागराज, अगस्त 5 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को प्रयागराज जोन में कुल 29,535 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया था। इनमें 16,131 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 13,404 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 54.67 प्रतिशत रही। पहली पाली में 9,845 अभ्यर्थियों में 5,311 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 9,845 में से 5,393 और तीसरी पाली में 9,845 अभ्यर्थियों में 5,427 ने परीक्षा दी। यह भी पढ़ें- RRB Group D Exam : सिर्फ 54 प्रतिशत ने दी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा, कैसा रहा पेपर, क्या बोले अभ्यर्थी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...