प्रयागराज जीआरपी ने 40 मिनट में ढूंढ निकाला बैग
प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज। जंक्शन पर महिला यात्री भदोही निवासी प्रतिमा का बैग गायब हो गया। बैग में कपड़े के अलावा कागजात आदि सामान था। बैग न मिलने पर वह परेशान हो गई। उसने जीआरपी से मदद मांगी। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से 40 मिनट में बैग बरामद कर यात्री को सौंप दिया गया। महिला यात्री प्रतिमा ने जीआरपी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.