प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और लंबे समय से चली आ रही फोर्स की कमी के बीच प्रयागराज जीआरपी को बड़ी राहत मिलने जा रही है। शासन स्तर से 91 पुलिसकर्मियों की तैनाती को मंजूरी मिल गई है, जिससे गश्त और ट्रेनों की एस्कॉर्ट ड्यूटी को मजबूती मिलेगी। ये सहूलियत सिर्फ प्रयागराज जीआरपी को नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जीआरपी थानों को मिली है। हर जगह पुलिस फोर्स दी जा रही है।
फोर्स की कमी की समस्या जीआरपी के पास पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण अब तक कई ट्रेनों में एस्कॉर्ट नहीं लग पा रही थी और रेलवे ट्रैक पर नियमित गश्त भी प्रभावित थी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। फोर्स की कमी की मांग पर डीजी जीआरपी की रिपोर्ट पर शासन ने यह निर्णय लिया है। जीआरपी ने बताया कि नई तैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.