प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के 960 करोड़ रुपये के पुनर्विकास कार्य के तहत सिटी साइड पर बड़े पैमाने पर भूमिगत पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। यह पार्किंग क्षेत्र आकार और क्षमता के मामले में सिविल लाइंस साइड की ओर बन रही पार्किंग से बड़ा होगा। निर्माण एजेंसियों ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर तेजी से खुदाई और पिलर निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

पुनर्विकास कार्य का उद्देश्य रेलवे अधिकारियों के अनुसार जंक्शन के दोनों ओर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुनर्विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सिविल लाइंस साइड पर लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित हो रहे पार्किंग में करीब 400 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है। वहीं सिटी साइड पर इससे अधिक क्षमता वाली भूमिगत पार्किंग विकस...