प्रयागराज जंक्शन पर मिलेगी कैब बुकिंग की सुविधा
प्रयागराज, जुलाई 5 -- अब प्रयागराज जंक्शन पर भी यात्रियों को स्टेशन परिसर में अधिकृत कैब बुक कराने की सुविधा मिलने जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज, कानपुर और गोविंदपुरी स्टेशन पर ट्रैवल हेल्प डेस्क (कैब बुकिंग कियोस्क) के संचालन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे की योजना के तहत स्टेशन परिसर में एक अधिकृत काउंटर स्थापित किया जाएगा, जहां से यात्री सीधे कैब बुक करा सकेंगे। इससे खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलते ही टैक्सी खोजने की परेशानी नहीं होगी और उन्हें अधिकृत सेवा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। ई-नीलामी के तहत 10 जुलाई को प्रयागराज, कानपुर और गोविंदपुरी स्टेशन के ट्रैवेल हेल्प डेस्क कियोस्क के लिए ऑनलाइन बोली लगेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर दुकानें और फूड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.