प्रयागराज जंक्शन पर बेच रहे थे फर्जी टिकट, तीन पर मुकदमा
प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज जंक्शन पर फैसिलिटेटर नकली टिकट बनाकर यात्रियों को बेच रहे हैं। अहमदाबाद में इसका खुलासा होने पर सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर खलबली मच गई। विजिलेंस के साथ सीनियर डीसीएम ने टिकट काउंटर पर जांच कराई। सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित किया। साक्ष्यों के आधार पर दो फैसिलिलेटर समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जीआरपी ने तीनों आरोपियों की तलाश में शाहगंज पुलिस के साथ छापामारी की। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 22968 से जनरल बोगी के यात्री अहमदाबाद पहुंचे। वहां पर चेकिंग के दौरान दो यात्रियों का टिकट नंबर एक निकला। फर्जी टिकट का खुलासा होने पर एनसीआर की विजिलेंस टीम ने सोमवार को जांच शुरू की। सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.