प्रयागराज जंक्शन पर पकड़ी 80 हजार की शराब
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रयागराज। जीआरपी ने मंगलवार को ट्रेनों से शराब की तस्करी करने के आरोप में बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर के पास पटना निवासी करन कुमार व अंकित कुमार को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवकों के पास से विभिन्न कंपनियों की 80 हजार कीमत की शराब बरामद हुई है। जीआरपी की मानें तो ट्रेन से तस्करी करके बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.