प्रयागराज, मार्च 27 -- जीआरपी ने शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन पर मोबाइल चोरी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास प्रतापगढ़ निवासी उदयभान सिंह उर्फ आशीष सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। उसने पिछले साल यात्री का मोबाइल चोरी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...