प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीआरपी ने शुक्रवार को ट्रेनों से गांजा की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी निवासी पुनीत वर्मा को एफओबी नंबर दो के पास से पकड़ा गया। उसके बैग में साढ़े तीन किलो गांजा मिला है। उसकी कीमत करीब 36 हजार रुपये है।उसने बताया कि वह ट्रेन से गांजा की तस्करी करके दूसरे जिलों में महंगे दामों पर बेचता था। जीआरपी उसकी कॉल डिटेल की मदद से इस रैकेट का पर्दाफाश करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...