प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों को जल्द ही एक बार फिर सस्ती दर पर जनता खाना मिलने लगेगा। फूड प्लाजा संचालित करने वाली आईआरसीटीसी ने संबंधित स्थान रेलवे को औपचारिक रूप से सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही रेलवे की ओर से माघ मेला 2027 तक फूड प्लाजा के संचालन के लिए नया टेंडर जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।

स्टेशन का पुनर्विकास प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के चलते स्टेशन की मुख्य इमारत के सामने का हिस्सा खाली कराया जा रहा है। इसी कारण पहले आईआरसीटीसी का फूड प्लाजा बंद कर दिया गया था, जिससे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यात्रियों को जनता खाना मिलना बंद हो गया था। वर्तमान में यहां केवल चाय, समोसा, पकौड़ी, बिस्किट, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसी सीमित खाद्य सामग्री ही उपलब्ध है...