प्रयागराज जंक्शन पर छठवें मार्ग से यात्रियों को मिलेगा प्रवेश
प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड (लीडर रोड) पर 15 अप्रैल से शुरू हो रहे पुनर्विकास कार्य के चलते यात्री सुविधाओं में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। स्टेशन जाने को यात्रियों के लिए छठवां मार्ग खोला जाएगा। बुधवार से बैरियर लगाकर अन्य रास्ता ब्लॉक होगा। इसके बाद अब यहां पर पार्किंग सुविधा बंद हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत माघ मेला की तरह ही साधारण और आरक्षित दोनों प्रकार के टिकट अब यात्री आश्रय स्थल में बने काउंटरों से मिलेंगे। फिलहाल अगले दो-तीन दिनों तक पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन सिटी साइड में बैरिकेडिंग होते ही नई व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। सिटी साइड स्थित एटीवीएम, पीआरएस काउंटर समेत अन्य सुविधाओं को पुरानी बिल्डिंग से हटाकर वैकल्पिक स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.