प्रयागराज, अगस्त 26 -- अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज मंडल में चालू वित्तीय वर्ष में 24 अगस्त तक यूटीएस काउंटर से डिजिटल भुगतान के जरिए 5.21 लाख से अधिक टिकट जारी हुए। इनमें प्रयागराज जंक्शन पर 1,00,920 टिकट डिजिटल भुगतान से जारी किए गए। इनसे रेलवे को 2.75 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। मंडल में डिजिटल भुगतान से जारी टिकटों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...