प्रयागराज जंक्शन पर उमड़े अभ्यर्थी, चलानी पड़ी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते सोमवार को प्रयागराज जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन को ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेन संचालित करनी पड़ी। शाम के समय रेलवे ने घोषणा कर अभ्यर्थियों को जानकारी दी कि प्लेटफार्म नंबर 10 से बांदा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। जैसे ही स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची, पूरा प्लेटफार्म अभ्यर्थियों, महिला अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से भर गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ और स्टेशन स्टाफ को अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। लगातार अनाउंसमेंट कर अभ्यर्थियों को कतारबद्ध किया गया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम करीब 6:50 बजे विशेष ट्रेन को रवाना किया गया。 यह भी पढ़ें- 10 ट्रेनों से तीन घंटे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.