प्रयागराज जंक्शन के सामने सौ वाहनों का चालान
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक चलाया गया। प्रयागराज जंक्शन के सामने यातायात व सिविल पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और अतिक्रमण करने वाले दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।अभियान के तहत प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर एक से पांच तक सड़क को अवरोध मुक्त कराया गया। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों, सड़क पर अतिक्रमण किए गए दुकानदारों और वेंडरों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 100 चार पहिया व दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए जबकि, आठ दुकानदारों के विरुद्ध भी सड़क पर अतिक्रमण करने के आरोप में कार्रवाई की गई। एडीसीपी ने बताया कि 15 दिनों तक लगातार अभियान जारी रहेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.