प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास के दौरान शिफ्ट होंगी प्रमुख ट्रेनें
प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। 15 अप्रैल से जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके चलते प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से अन्य स्टेशनों पर शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। प्रयागराज मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस और लालगढ़ एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को सूबेदारगंज स्टेशन से संचालित करने की तैयारी है। इसके अलावा कुछ अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के भी रूट और ठहराव में बदलाव किया जा सकता है। इस बीच माघ मेले के दौरान अपनाई गई व्यवस्था की तर्ज पर ट्रेनों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों को कोई समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। डीआरएम ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.