प्रयागराज, मई 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के नए निदेशक सुमन कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान निदेशक वीके द्विवेदी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। सुमन कुमार इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में एटीएम कोचिंग के पद पर कार्यरत थे।वहीं पिछले करीब पांच वर्षों से प्रयागराज जंक्शन के निदेशक रहे वीके द्विवेदी ने भी गुरुवार को एनसीआर मुख्यालय में सीनियर ट्रैफिक मैनेजर कोचिंग के पद पर नई जिम्मेदारी संभाल ली। उनके कार्यकाल में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और संचालन व्यवस्था में कई सुधार किए गए। विशेष रूप से महाकुम्भ 2025 के दौरान भारी यात्री दबाव के बीच वीके द्विवेदी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। महाकुम्भ अवधि में स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन, भीड़ प्रबंधन औ...