प्रयागराज छिवकी में महिला डॉक्टर का पर्स चोरी
प्रयागराज, जुलाई 4 -- प्रयागराज। प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में एक महिला डॉक्टर का पर्स चोरी हो गया। जबलपुर निवासी डॉ. विनीता रतौनिया ट्रेन संख्या 15589 के एसी-3 कोच में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से जबलपुर जा रही थीं। तड़के करीब 3:40 बजे प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर नींद खुलने पर सीट पर रखा उनका भूरे रंग का पर्स गायब मिला। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, टाइटन रागा घड़ी, चश्मा, आधार, पैन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जबलपुर पहुंचने के बाद उन्होंने शिकायत की लेकिन घटना स्थल प्रयागराज होने पर मामला प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफॉर्मर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.