प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। जबलपुर मंडल के पटवारा (पीटीडब्ल्यूए) स्टेशन पर सीएसआर/सीएसएल विस्तार कार्य के चलते रेल प्रशासन ने ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया है।प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस का पटवारा स्टेशन पर ठहराव 5 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक नहीं रहेगा। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...