लखनऊ, अगस्त 4 -- राज्य सरकार ने प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दे दी है। इसका दायरा 23053 वर्ग किलो मीटर होगा और इसमें छह जिले प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी व हमीरपुर हैं।

मुख्यमंत्री की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र बनने से औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। प्रयागराज के सीमावर्ती व निकटम स्थित इन जिलों के त्वरित व समेकित विकास का रास्ता साफ होगा और गुणवत्तापूर्व नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। अवस्थाना सुविधाएं बढ़ने से इन क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां तेजी से लगेंगी। प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त भार नहीं आएगा।

धार्मिक सर्किट का निर्म...