प्रयागराज-ग्वालियर समेत चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त
प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर प्रयागराज से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों को निरस्त करने, दो ट्रेनों का आंशिक टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन करने तथा नौ ट्रेनों को निर्धारित समय तक रेगुलेट करने का निर्णय लिया है।रेलवे के अनुसार 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 22 और 23 जुलाई तथा 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 और 24 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 64601 मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल और 64602 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर मेमू ट्रेनें 21 से 23 जुलाई तक तीन दिनों के लिए रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 14109 चित्रकूटधाम-कानपुर सेंट्रल तथा 14110 कानपुर सेंट्रल-चित्रकू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.