प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द
प्रयागराज, जुलाई 18 -- झांसी-मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर-रोरा स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य होने से 27 से 29 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 27 और 28 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 27 जुलाई को अपने निर्धारित झांसी-महोबा-खजुराहो मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग झांसी-देलवाड़ा-बिरारी-खजुराहो होकर संचालित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.