नई दिल्ली, मार्च 24 -- प्रयागराज में फाफामऊ क्षेत्र में स्थित एक निजी शीत गृह (कोल्ड स्टोरेज) में हुए दर्दनाक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। मंगलवार को प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रयागराज पहुंचे और मौके का मुआयना किया। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभागीय लापरवाही और निगरानी में कमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को हुए इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं।मंत्री ने खुद किया घटनास्थल का निरीक्षण उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह हादसे की सूचना पर मंगलवार को विशेष रूप से प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने फाफामऊ स्थित उस कोल्ड स्टोरेज का बारीकी से निरीक्षण किया जहां गैस रिसाव या तकनीकी खराबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.