वार्ता, मार्च 24 -- प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अंसार अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत के अनुसार, घटना के संबंध में सोमवार देर रात सात नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल, चंदापुर गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा सोमवार दोपहर अचानक ढह गया। हादसे में घायल श्रमिकों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मामले की जांच एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनिता सिंह को सौंपी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दो दिन ...