प्रयागराज के स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हादसा, भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत
प्रयागराज, अगस्त 29 -- यूपी के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके में स्वामीनारायण मंदिर परिसर में बनी एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के गिरने के दौरान उसमें कोई भी नहीं था। हादसे में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि इमारत की नींव कमजोर होने के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद मामले की जांच की जा रही है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके में स्वामीनारायण मंदिर परिसर में एक तीन मंज़िला इमारत गिर गई, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, केपी कॉलेज के सामने स्थित यह इमारत शुक्रवार रात को गिरी। स्वामीनारायण मंदिर के 'कोठारी' (मंदिर के प्रशासनिक प्रमुख) कमलेश भगत ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.