प्रयागराज के लिए डिपो को मिली दो एसी बस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्थानीय सिविल लाइंस स्थित प्रतापगढ़ डिपो को वातानुकूलित सेवा की दो अटल ई-बस प्राप्त हुई। सुबह के समय डिपो से यह बस प्रयागराज की ओर रवाना होगी। आरामदायक 37 सीट की सुविधायुक्त इस बस के भीतर सामान, बैग रखने के लिए स्पेशल केबिन बनाया गया है। प्रतापगढ़ डिपो के बेड़े में वातानुकूलित सेवा की अब तीन बस हो गई है। डिपो से लखनऊ रूट पर एक वातानुकूलित बस यात्रियों का सफर पूरा कर रही है।
नई व्यवस्था का महत्व नई व्यवस्था में अब प्रयागराज रूट पर अटल ई-वातानुकूलित सेवा की दो बस यात्रियों का सफर पूरा करेगी। डिपो से करीब 11 बजे यह बस यात्रियों को लेकर प्रयागराज की ओर रवाना होगी। प्रयागराज की ओर से 7 बजकर 50 मिनट पर दूसरी बस सवारियों को लेकर डिपो तक आएगी। गर्मी के समय अब यात्रियों को इस बस से सहूलियत मिलेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.