उरई, जनवरी 4 -- उरई। प्रयागराज में तीन जनवरी से शुरू हुए माघ मेले को लेकर लोगों में उत्साह है। रोज बड़ी संख्या में जालौन से भक्त रिंग रेल के माध्यम से प्रयागराज जा रहे हैं। इससे रेलवे स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी गई है। खासकर ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सिपाहियों की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाकर सकुशल ट्रेनों को पास कराए जाने के निर्देश दिए गए है। संगमनगरी प्रयागराज के लिए झांसी कानपुर रेलमार्ग बाया प्रयागराज के लिए रेलवे द्वारा आधा दर्जन रिंग रेलों का संचालन किया गया है। जब से जालौन जिले के लोगों को रिंग रेल की खबर लगी, तब से विभिन्न गांवों के लोग हर रोज इसी की सुविधा ले रहे हैं। रविवार को झांसी से रिंग रेल उरई से कानपुर होते हुए प्रयागराज के लिए निकली। पहले से ही इंतजार कर रहे रिंग रेल जैसे ही स्टेशन पर आई तो बोगियों में चढ़ने के लिए भक्त उ...