प्रयागराज के रास्ते दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग से राहत देने के लिए रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने पर ट्रेन संख्या 04092 शनिवार को दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 04091 रविवार को हावड़ा से चलेगी। ट्रेन प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद और आसनसोल समेत कई स्टेशनों से गुजरेगी। भभुआ रोड, गुरारू और अनुग्रह नारायण रोड जैसे छोटे स्टेशनों पर भी ठहराव प्रस्तावित है। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद होकर दिल्ली के लिए 18 को स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- त्योहार पर प्रयागराज होकर चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.