प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- दो वर्ष की मासूम के साथ उसी के घर में दुष्कर्म करने वाले 50 वर्षीय आरोपित जलालउद्दीन उर्फ डब्बू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। मेडिकल के बाद उसे जेल में दाखिल किया। मंगलवार को डीएनए टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। इसी दौरान वह शाम करीब सवा छह बजे वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। आरोपित की धरपकड़ को जनपद और प्रयागराज की छह टीमें लगी हुई हैं। मंगलवार की शाम करीब 6.15 बजे सैम्पल लेने के दौरान आरोपित जलालउद्दीन उर्फ डब्बू पुलिस कर्मियों को चमका देकर भाग निकला। यह भी पढ़ें- अस्पताल से फरार बंदी समेत दो सिपाहियों पर एफआईआर उसी दिन रात करीब दो बजे तक हुई जांच पड़ताल में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में प्रयागराज के रामबाग पेट्रोल पंप तक आरोपि...