प्रयागराज के पूर्व अपर निदेशक डॉ. कृष्ण पाल सिंह निलंबित
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रयागराज मंडल में तैनात रहे पशुपालन विभाग के पूर्व प्रभारी अपर निदेशक ग्रेड-2 डॉ. कृष्ण पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू की गई है। डॉ. कृष्ण पाल सिंह पर लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज में तैनाती के दौरान निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना कर्मचारी का तबादला करने, अनुशासनहीनता, विभागीय जांच में सहयोग न करने तथा अपने अधीन कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। वर्तमान में वो आजमगढ़ में तैनात थे। इन आरोपों के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक के तहत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पशुपालन विभाग का मंडलीय कार्यालय, मिर्जापुर रहेगा। शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.