हल्द्वानी, फरवरी 16 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देहरादून से काठगोदाम की यात्रा कर रहे प्रयागराज निवासी एक पीएसी जवान का ट्रेन में बैग चोरी हो गया। शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर बैग की तलाश शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार प्रयागराज जिले के रामनगर निवासी मंगल सिंह अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ ट्रेन के कोच संख्या एस 4 में सफर कर रहे थे। बीते रविवार सुबह करीब 7.05 बजे जब ट्रेन काठगोदाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी के पास रखा पिट्ठू बैग चोरी कर लिया। बैग में मोबाइल फोन, लैपटॉप, पावर बैंक, ब्लूटूथ बड्स, चार्जर सहित अन्य सामान था। इसके अलावा लेडीज पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम, पासबुक समेत जरूरी दस्तावेज भी थे। जीआरपी थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे है...