धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पंकी धाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के मद्देनजर इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। इसको लेकर कई ट्रेनों को परिवर्तित समय पर चलाने का निर्णय लिया गया है। 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 29 जुलाई को बीकानेर से 150 मिनट की देरी से खुलेगी। 12324 बाड़मेर-हावड़ा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 जुलाई को बाड़मेर से 120 मिनट की देरी से खुलेगी। 13051/13052 हावड़ा-कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 30 जुलाई को दोनों दिशाओं में प्रयागराज रेल मंडल में दो घंटे रुक कर चलेंगी। 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस भी 30 जुलाई को क्रमश: 60 मिनट और 30 मिनट नियंत्रित कर चलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...