सोनभद्र, मार्च 11 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वीं सोनांचल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को प्रयागराज और सायना स्पोर्ट्स वाराणसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रयागराज की टीम ने वाराणसी को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में प्रयागराज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सायना स्पोर्ट्स वाराणसी की टीम ने 25 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम की ओर से सुधीर सिंह ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। वहीं प्रयागराज की ओर से मनु राजा ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने 24 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.