वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में रविवार को प्रयागराज के युवा कलाकार तेजस दयाल कश्यप का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग अहीर भैरव के सुर लगाए। विलंबित एकताल और द्रुत तीनताल में निबद्ध बंदिशें सुनाने के बाद समापन भजन से किया। तबला पर उनके पिता पं. प्रभाकर दयाल एवं हारमोनियम पर डॉ.मनोहरकृष्ण श्रीवास्तव ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...