प्रयागराज के चार खिलाड़ी यूपी सब जूनियर बास्केटबाल टीम में
प्रयागराज, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के प्रशिक्षण शिविर में प्रयागराज के चार खिलाड़ियों को चुना गया है। ये खिलाड़ी हैं, बालिका वर्ग में अविष्का मिश्रा, शानवी एवं मुस्कान विश्वकर्मा और बालक वर्ग में आरव मौर्या। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव शील ओझा के अनुसार चैंपियनशिप 27 सितंबर से चार अक्तूबर तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में होगी। प्रशिक्षण शिविर 10 से 24 सितंबर तक मेरठ में लगेगा। वहीं से टीम चैंपियनशिप के लिए रवाना होगी। पतंजलि ऋषिकुल स्कूल की छात्रा अविष्का एवं शानवी ऋषभ देव, आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा मुस्कान आयुष गुप्ता एवं सेंट जोसेफ स्कूल के आरव शुभम चंद्रा से प्रशिक्षण लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.