हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 3 -- यूपी के प्रयागराज के हनुमानगंज में सरायइनायत थानाक्षेत्र के धनैचा व कतवारूपुर गांव की सीमा पर मंगलवार रात सड़क पर तेंदुए के दिखने से इलाके में दहशत फैल गई है। बुधवार सुबह सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि होने पर वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने पदचिह्नों की खोजबीन की, लेकिन अत्यधिक बारिश के कारण निशान स्पष्ट नहीं मिल सके। मामले में जानकारी दी गई है कि कतवारूपुर निवासी संदीप यादव और महेंद्र यादव अपने घर के सामने फसल की रखवाली कर रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्हें सड़क पर किसी वन्यजीव के होने का अहसास हुआ। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही वह झाड़ियों में गायब हो गया। सुबह जब आशुतोष मेमोरियल स्कूल के पास संजय यादव के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया, तो रात 11 बजे सड़क पर चहलकदमी करत...