हरदोई, मई 18 -- हरदोई। जिले में नाबालिग स्कूली बच्चों को टेलीग्राम से अश्लील वीडियो और तस्वीरें पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित इलाहाबाद निवासी इंजीनियर है, जिसे दबोच लिया गया। उसने टेलीग्राम चैनल बना रखे थे। चैनल को सब्सक्राइब कराने के बाद 350 रुपये में एक अश्लील वीडियो बेचता था। कई बच्चों को उसने अपने जाल में फंसाया है। पता चला है कि तीन अलग-अलग खातों में करीब ढाई करोड़ रुपये जमा हैं। शहर कोतवाली में तैनात दरोगा रोशन सिंह की ओर से रविवार को दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टेलीग्राम से स्कूली बच्चों के बीच अश्लील सामग्री पहुंचाई जा रही है। चैनल तक पहुंचने के लिए सब्सक्रिप्शन शुल्क लिया जाता था। साइबर सेल की पड़ताल में पता चला कि यह रकम एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजी जा रही थी, ...