प्रयागराज, फरवरी 25 -- अंतरजनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रामपुर से प्रयागराज आए 32 सदस्यीय दल ने पांच दिनों में जिले के तमाम स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान जिले के खास स्थानों को देखा और कुम्भ नगरी की विशेषताओं से रूबरू हुए। अंतरजनपदीय पांच दिवसीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन एक होटल में हुए। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से कराए गए कार्यक्रम में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, अनुराग यादव, उपनिदेशक मेरा युवा भारत जागृति पांडेय ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। टीम लीडर्स को प्रमाणपत्र व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित कर विदाई दी। उप निदेशक जागृति पांडेय ने तंबुओं की नगरी की महत्ता, यहां की संस्कृति खासतौर से ज्ञान, आस्था और न्याय के संगम के बारे में जानकार...