प्रयागराज, अगस्त 29 -- विकेटकीपर बल्लेबाज शिप्रा गिरि को इंडिया ए क्रिकेट टीम में चुना गया है। अनुष्का शर्मा की अगुवाई में यह टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 से 17 सितंबर तक न्यू चंडीगढ़ में तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। खुल्दाबाद निवासी शिप्रा को हाल ही में टारगेटेड कैंप के लिए भी चुना गया था।डब्लूपीएल (वूमेन प्रीमियर लीग) में वह यूपी वॉरियर की सदस्य रही हैं। शिप्रा के पिता पुलिस विभाग में हैं जबकि मां गृहिणी हैं। शिप्रा 2015 से स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी में अजय यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...