लखनऊ, अप्रैल 24 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-प्रोफाइल इलाके विभूतिखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रयागराज की रहने वाली एक महिला ने अपने फेसबुक फ्रेंड और उसके दोस्तों पर गैंगरेप, बंधक बनाकर मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह तोमर उर्फ आदित्य उर्फ मोनू सहित कुल सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।फेसबुक पर हुई दोस्ती और होटल का जाल पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह तोमर मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है। महिला की उससे दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला का विश्वास जीत ...