प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी में यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी प्रयागराज की इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा अब छोटा हो गया है। शहर से पड़ोसी जिलों को चल रहीं 24 इलेक्ट्रिक बसों में से नौ बसों को नोएडा भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में नोएडा में नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया था, जिसके बाद ये बसें वहां शिफ्ट की गईं।बसें कम होने से लखनऊ, मिर्जापुर समेत अन्य रूटों पर असर पड़ने की आशंका है। फेरे घटने और यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र मिश्र ने बताया कि प्रयागराज के चालक नोएडा जाकर वहां के स्टाफ को इलेक्ट्रिक बस चलाने का प्रशिक्षण देंगे। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो इसलिए जल्द ही प्रयागराज को नई इलेक्ट्रिक बसें भी मिल जाएंगी। नई बसें आ...