अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग के छात्र- छात्राओं ने प्रयागराज के ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी हासिल की। शैक्षिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों ने पुराना 'इलाहाबाद स्तंभ' जो अकबर द्वारा बनवाए गए इलाहाबाद किला जिस पर बहुचर्चित 'प्रयाग प्रशस्ति' उत्कीर्ण हैं। वर्तमान में यह किला, सेना का 'गोला-बारूद' एवं हथियारों का डिपो है। विद्यार्थियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद छावनी के अधिकारियों ने ऐतिहासिक स्थल के भ्रमण की अनुमति प्रदान की। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय चौधरी ने बताया कि 'इलाहाबाद स्तंभ' का भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इस पर ईशा पूर्व की चौथी सदी के मौर्य शासक अशोक क...