प्रयागराज, मार्च 17 -- उत्तर मध्य रेलवे आगामी सप्ताह के भीतर प्रयागराज और कानपुर (दोनों स्टेशन छोड़ कर) के बीच 190 रूट किलोमीटर के खंड पर स्वदेशी रूप से विकसित 'कवच' ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली को चालू करेगा। एनसीआर के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि आठ, 16 और 22 एलएचबी कोच वाले डब्ल्यूपी-7 लोकोमोटिव के साथ विभिन्न कम्पोजीशन वाले रेकों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। स्पीड के लिए 20-कोच वाली वंदे भारत रेक का भी परीक्षण हुआ। इसके अलावा चौरी चौरा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15003/04) सहित विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से 20,000 किलोमीटर से अधिक का पैसेंजर ट्रायल पूरा किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.