प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 'मे आई हेल्प यू' सेवा के लिए नए अनुबंध का शुभारंभ रविवार को किया गया। अब एम/एस ग्लोबल फ्लाइट हैंडलिंग सर्विसेज यह सेवा देगी। नए अनुबंध के तहत एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों को जानकारी, सहायता, व्हीलचेयर सुविधा, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को सहयोग तथा फ्लाइट संबंधी मार्गदर्शन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...