प्रयागराज, मार्च 29 -- केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ने रविवार को राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से देशभर के 50 हवाई अड्डों पर वाईफाई और 16 हवाई अड्डों पर फ्लाईब्रेरी सुविधा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी फ्लाईब्रेरी और वाईफाई सेवा शुरू हो गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी किया गया। यहां एयरपोर्ट पर एक बच्ची ने फीता काटकर फ्लाईब्रेरी का शुभारंभ किया। यात्रियों में पठन-पाठन की आदत विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...