प्रयागराज एयरपोर्ट पर पौधरोपण, सफाई कर्मियों का किया सम्मान
प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज एयरपोर्ट पर मंगलवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विमानपत्तन निदेशक गणेश यादव और बीपीसीएल के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बीपीसीएल कार्यालय परिसर के सामने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर कार्यरत सफाईकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भी प्रदान किए। कार्यक्रम में एयरपोर्ट एवं बीपीसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया तथा हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.