प्रयागराज एयरपोर्ट पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
प्रयागराज, अगस्त 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयागराज एयरपोर्ट पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। विमानपत्तन निदेशक गणेश यादव ने सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें सलामी दी। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने विमानपत्तन निदेशक को एस्कॉर्ट किया। इस दौरान रेड कारपेट भी बिछाया गया। विमानपत्तन निदेशक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रयागराज एयरपोर्ट के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में एयरपोर्ट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने लिया स्वच्छ-सुंदर प्रयागराज का संकल्प स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.