प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज से मुंबई के लिए संचालित अकासा एयर की दैनिक विमान सेवा एक जुलाई से सप्ताह में सिर्फ सोमवार को कर दी गई है। इसके चलते शनिवार को संचालित होने वाली एकमात्र नियमित उड़ान भी बंद हो गई। शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से न तो कोई विमान उड़ा और न ही किसी विमान का आगमन हुआ। बीते माह जून 2026 के आंकड़े बताते हैं कि इसी एक उड़ान के जरिए हर शनिवार औसतन 376 यात्रियों की आवाजाही होती थी। ऐसे में हर सप्ताह के अंतिम दिन एयरपोर्ट पूरी तरह सूना रहेगा।जून के चारों शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर एक-एक आगमन और एक-एक प्रस्थान उड़ान संचालित हुई। यह भी पढ़ें- अकासा एयरलाइंस की रोजाना उड़ान फिर शुरू करने की उम्मीद कुल 750 यात्री प्रयागराज पहुंचे, जबकि 755 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। इस तरह हर शनिवार औ...