बांदा, अप्रैल 19 -- खुरहंड (बांदा)। खुरहंड स्टेशन के नजदीक प्रयागराज एक्सप्रेस (11801) के जनरल डिब्बे में अचानक धुआं फैलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। डरे हुए यात्री अपना सामान लेकर ट्रेन से बाहर कूदने लगे। गनीमत रही कि किसी यात्री के द्वारा चैन पुलिंग करने पर ट्रेन स्टेशन से पहले रुक गई थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे खुरहंड रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों की जांच में शरारत की बात सामने आई है। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। बता दें कि प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन बांदा से खुरहंड स्टेशन पहुंच रही थी, तभी स्टेशन आने के पहले ज़मरेही फाटक के पास ट्रेन के जनरल डिब्बे से धुआं निकल रहा था जहां जिसे देख आग की आशंका से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- वंदे भारत पर फिर बरसे पत्थर, बिहार में उपद्रवियों ने ट्रेन को बनाया निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.