प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन संख्या 02417/18(प्रयागराज एक्सप्रेस क्लोन) का विस्तार शकूरबस्ती तक कर दिया है। ट्रेन 11 सितंबर से प्रयागराज और 12 सितंबर से शकूरबस्ती से चलेगी। वहीं त्योहारों के दौरान 04163/64 नारायणपुर बाजार-दादरी विशेष ट्रेन का भी शकूरबस्ती तक विस्तार किया जाएगा। इससे प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को दिल्ली क्षेत्र के लिए सीधा रेल संपर्क मिलेगा। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कुल 21 कोच होंगे। इससे यात्रियों को दिल्ली पहुंचने के लिए दादरी पर साधन बदलने की जरूरत नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...